More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास होगा, 111 करोड़ के विकास...

    अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास होगा, 111 करोड़ के विकास कार्य होंगे शुरू

    रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री और रेल मंत्री

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव एवं भूपेंद्र यादव 15 मई को वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

    रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम प्रातः 11 बजे शुरू होगा, जिसमें 111 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। यह परियोजना अलवर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा तथा उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

    रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रवेश द्वार, पार्किंग, डिजिटल सुविधाएं और स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

    कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं रेलवे विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना अलवर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन और यातायात व्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here