More
    Homeराजस्थानअलवरधार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन, बच्चों को दिए जाएंगे जैन धर्म के...

    धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन, बच्चों को दिए जाएंगे जैन धर्म के संस्कार

    संस्कार शिविर के माध्यम से नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने की पहल

    अलवर। शहर में दिगम्बर जैन महासमिति युवा प्रकोष्ठ शहर अलवर द्वारा ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन 23 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर श्री 1008 संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शिवाजी पार्क अलवर में आयोजित होगा।

    दिगम्बर जैन महासमिति युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन बैनाड़ा एवं महामंत्री कुलदीप कुमार जैन ने बताया कि शिविर में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक बच्चों के लिए तथा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक महिलाओं एवं पुरुषों के लिए धार्मिक संस्कार कक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं शाम को आरती के बाद प्रश्न मंच एवं प्रवचन कार्यक्रम पंडितों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

    शिविर का शुभारंभ 23 मई को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को जैन धर्म की मूल शिक्षाओं, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।

    शिविर के दौरान श्रमण संस्कृति, जैनाचार, पूजा-विधि, धार्मिक अनुशासन और नैतिक जीवन जैसे विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं को व्यवहारिक जीवन में धर्म एवं संस्कारों के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

    आयोजकों ने बताया कि आधुनिक समय में बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को समझ सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here