More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जैन संस्था लगाएगी श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर

    अलवर में जैन संस्था लगाएगी श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर

    संस्कार शिविर के जरिए बच्चों को दी जाएगी जैन धार्मिक और नैतिक शिक्षा

    अलवर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों और युवाओं को धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर एवं श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान अलवर के संयुक्त तत्वावधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    मुख्य शिविर समन्वयक नरेन्द्र कुमार जैन (पीडब्ल्यूडी) ने बताया कि यह संस्कार शिविर 28 मई से 7 जून तक आयोजित होंगे। शिविरों का आयोजन अलवर जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के दिगम्बर जैन मंदिरों में किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिविर हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा, डीग जिले के सीकरी तथा अलवर जिले के बड़ौदामेव, रामगढ़, खेड़ली, नौगांवा, कठूमर एवं अलवर शहर के विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में लगाए जाएंगे।

    संस्कार शिविरों में बच्चों और युवाओं को जैन धर्म, श्रमण संस्कृति, पूजा-विधि, नैतिक मूल्यों और धार्मिक अनुशासन की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

    संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि आधुनिक समय में नई पीढ़ी को संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है, ताकि बच्चों में नैतिकता, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का विकास हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here