More
    Homeअलवर कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का धरना, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप

    अलवर कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का धरना, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप

    भुडावास के ग्रामीण बोले- एक साल से समस्याओं के समाधान का इंतजार

    अलवर। जिले के रैणी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भुडावास के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण करीब साढ़े तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे और प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

    ग्रामीणों का कहना था कि वे पिछले एक वर्ष से लगातार परेशान हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे ग्रामीणों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

    धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो मांगें नियमानुसार उचित होंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य नहीं किया जा सकता।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से संबंधित अगली प्रक्रिया और सुनवाई 18 तारीख को की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

    धरना स्थल पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही और प्रशासन से सुरक्षा एवं अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here