More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में उत्साहपूर्वक आयोजित...

    वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में उत्साहपूर्वक आयोजित हुईं जल संरक्षण गतिविधियाँ


    33 अमृत सरोवरों का शुभारंभ, चारागाह चिन्हित, 13800 पौधारोपण गड्ढों की खुदाई

    अलवर।
    जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में विविध जल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के साथ एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

    33 नवीन अमृत सरोवरों का शुभारंभ, 45 चारागाह चिन्हित

    जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सालुखे गौरव रवीन्द्र ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा राजीविका के सहयोग से 33 नए अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया।
    साथ ही जिले की सभी पंचायत समितियों में 45 चारागाहों का चिन्हिकरण किया गया, जिससे पशुधन और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलेगा।

    🌱 13800 पौधारोपण गड्ढों की खुदाई, पौधशालाओं पर विशेष आयोजन

    हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान’ के तहत पौधारोपण की अग्रिम तैयारियों में 9 पंचायत समितियों में 13,800 गड्ढों की खुदाई का कार्य पूरा किया गया।
    287 पंचायत पौधशालाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां खाद-पानी व्यवस्था और पौधों की देखरेख की गई।

    💧 सोख्ता गड्ढों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता

    कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 213 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक ग्राम में 4-4 कार्यों का निरीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की गई।
    हर ब्लॉक में 10 सोख्ता गड्ढों की साफ-सफाई, गांवों के मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    🏛️ प्राचीन जल स्त्रोतों की डिसिल्टिंग और भवनों की साफ-सफाई

    प्राचीन बावड़ियों और जोहड़ों की डिसिल्टिंग (गाद निकालने) कार्य किए गए ताकि उनका जल संग्रहण क्षमता बढ़ सके।
    सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे पौधारोपण के लिए भूमि तैयार की गई। साथ ही सरकारी भवनों में स्थित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (RTWHS) की सफाई भी की गई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here