More
    Homeराजस्थानअलवरमहंगाई के विरोध में सीपीआई का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर...

    महंगाई के विरोध में सीपीआई का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार से सवाल

    अलवर में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा— बढ़ती महंगाई से आमजन की टूटी कमर, राहत नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन

    अलवर। शहर में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आमजन पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी जताई।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। सीपीआई के शहर सचिव मनमोहन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम आदमी की कमर टूट चुकी है।

    उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी होती जा रही है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है।

    सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आमजन लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द राहत नहीं दी गई तो आने वाले समय में पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here