जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन रहेगा मौजूद, सुबह 11 बजे से शुरू होगी सुनवाई
अलवर। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत यह जिला स्तरीय जनसुनवाई 21 मई को प्रातः 11 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, शिकायतों और परिवेदनाओं की सुनवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर समाधान का लाभ उठाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

