परिंडे लगाकर पक्षियों को राहत देने का नेक कमाई फाउंडेशन ने दिया संदेश
अलवर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नेक कमाई फाउंडेशन द्वारा शहर में परिंडे लगाने का अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत स्कीम नंबर-1 स्थित केशव वाटिका पार्क में 11 परिंडे लगाए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व अर्चना अमेरिया ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष संगीता सिंह, विश्व हिंदू महासंघ की महामंत्री रूबी वर्मा, रोशनी चैरिटी की रजनी गुप्ता, मुकता शर्मा, ज्योति अलग, मुस्कान मुखीजा, गायत्री परिवार से प्रतिभा सिंह, सेवाभावी पायल प्रधान, समाजसेवी महेंद्र गोयल, गुरप्रीत सिंह पवित्र, आंचल खंडेलवाल, वेदिका अमेरिया, जतिन, ललिता चुघ और प्रीति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि नेक कमाई फाउंडेशन द्वारा अलवर शहर में कुल 2100 परिंडे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें प्रतिदिन पानी भरें, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि पक्षियों के संरक्षण और जीव दया की भावना को बढ़ावा देने के लिए समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


