More
    Homeराजस्थानअलवरलीली पंचायत में गंदगी से बढ़ा संकट, नालियां बनी बीमारी की वजह

    लीली पंचायत में गंदगी से बढ़ा संकट, नालियां बनी बीमारी की वजह

    सफाई व्यवस्था पर संकट गहराया, गंदगी और बदबू से ग्रामीणों में डेंगू-मलेरिया का डर

    मालाखेड़ा। ग्राम पंचायत लीली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। गांव की अधिकांश नालियां महीनों से गंदगी और कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी और आगामी बरसात को देखते हुए गांव में डेंगू, मलेरिया और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन पंचायत प्रशासन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है।

    लीली पंचायत में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं
    लीली पंचायत में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं

    ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि हर बार केवल यह कहकर टाल दिया जाता है कि “अभी टेंडर नहीं हुआ है।”

    ग्रामीणों के अनुसार गांव में महीनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई है। यदि कभी सफाई करवाई भी जाती है तो निकाला गया कचरा कई दिनों तक वहीं पड़ा रहता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

    ग्रामीण जितेंद्र, नितेश, सुरेश, प्रभुदयाल, दिनेश और नरेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जमा कचरा हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पंचायत और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here