अशोक आहूजा के इस इंटरव्यू में सुनिए अपना घर आश्रम में किस तरह से होती है सेवा , क्लिक करे – https://youtu.be/SJIzLaK9V5U?si=PoWfR7DHzh4r7ZV3
मानवता के लिए बड़ा फैसला, मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु सौंपा जाएगा महिला का शव
अलवर। अपनाघर महिला आश्रम द्वारा एक मृत महिला का देहदान कर समाज के सामने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई है। अपनाघर के संचालन से जुड़े गजेंद्र सिंह ने बताया कि 14 मई को नगली चौराहे से एक लावारिस महिला को रेस्क्यू कर आश्रम में लाया गया था।
महिला की तबीयत खराब होने पर उसे राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका ने अपना नाम कौशल्या बताया था तथा खुद को रागजेंद्र सिंहमगंज, जयपुर निवासी बताया। उसने अपनी बेटी का नाम कमला और दामाद का नाम नारायण दास निवासी सदरपुरा, आमेर बताया था।
इलाज के दौरान महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रही। 20 मई की शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपनाघर महिला आश्रम प्रबंधन ने मानवता और चिकित्सकीय शिक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला के शव को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अलवर को देहदान करने का निर्णय लिया है। सोमवार को शव मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपा जाएगा, जिससे मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रशिक्षण में सहायता मिल सकेगी।
अपनाघर संस्था के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे मानव सेवा की प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


