More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कलक्टर की पहल से पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

    जिला कलक्टर की पहल से पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

    भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने की पहल, कलक्टर ने परिंडे लगाकर पानी भरने का दिया संदेश

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से मानवीय पहल की। उन्होंने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित पार्क में पेड़ों पर परिंडे लगाए और उनमें पानी भरकर बेजुबान पक्षियों के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया।

    जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला
    जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला

    जिला कलक्टर ने कहा कि पक्षियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। जिले में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे जीव-जंतुओं और पक्षियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में परिंडे लगाना और उनमें नियमित रूप से पानी भरना हम सभी का नैतिक और मानवीय कर्तव्य है।

    उन्होंने जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन से अपील की कि वे अपने कार्यालयों, घरों की छतों, सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में परिंडे लगाएं तथा उनमें नियमित रूप से पानी और दाने की व्यवस्था करें। साथ ही संबंधित कार्मिकों को परिंडों में नियमित पानी भरने के निर्देश भी दिए।

    इस दौरान एडीएम प्रथम योगेश डागुर, यूआईटी के उप सचिव जितेंद्र सिंह नरूका, वरिष्ठ विधि अधिकारी चरण सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here