More
    Homeधर्म-समाजसमवशरण जैन मंदिर में चुनाव सम्पन्न, समाज संगठन को मिली नई जिम्मेदारी

    समवशरण जैन मंदिर में चुनाव सम्पन्न, समाज संगठन को मिली नई जिम्मेदारी

    हसमुख जैन गांधी गौरव अध्यक्ष और सुमत लुहाड़िया अध्यक्ष मनोनीत, सर्वसम्मति से हुआ चयन

    इंदौर। समवशरण दिगम्बर जैन मंदिर अंतर्गत तुकोगंज दिगम्बर जैन समाज के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। वार्षिक साधारण सभा के दौरान समाज के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें हसमुख जैन गांधी को गौरव अध्यक्ष तथा सुमत लुहाड़िया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    यह मनोनयन वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रानी अशोक दोषी के प्रस्ताव पर सर्वानुमति से किया गया। सभा में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य, सम्माननीय ट्रस्टी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

    समवशरण दिगम्बर जैन मंदिर अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में अत्यंत प्राचीन श्राविकाश्रम स्थित है, जहां लगभग 60 ब्रह्मचारी बहनें साधना में लीन हैं।

    मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक निर्मित शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। यह स्थान प्रसिद्ध विद्वान पं. रतनलाल जी शास्त्री की साधना स्थली के रूप में भी विख्यात है।

    मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल हैं, जिनके नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

    सभा में समाज की एकता, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और युवा पीढ़ी को जैन संस्कृति से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here