More
    Homeराज्यराजस्थानवजीरपुर कन्या कॉलेज में सम्मान समारोह, प्रो. रमेश बैरवा को दी भावभीनी...

    वजीरपुर कन्या कॉलेज में सम्मान समारोह, प्रो. रमेश बैरवा को दी भावभीनी विदाई

    सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में छात्राओं और संकाय सदस्यों ने किया सम्मान, प्रो. सुमित्रा मीणा ने कार्यशैली की सराहना की

    वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में नोडल अधिकारी एवं राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. रमेश बैरवा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, संकाय सदस्यों और अतिथियों ने उन्हें साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्य प्रो. सुमित्रा मीणा रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार मीणा (बॉटनी), डॉ. रोहित कुमार मीणा, डॉ. महेंद्र कुमार मीणा (संस्कृत), राजेंद्र कुमार गोयल, शैलेश जैन सहायक लेखा अधिकारी तथा कुमारी अभिलाषा मीना सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

    समारोह के दौरान छात्राओं ने पुष्पगुच्छ एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर प्रो. रमेश बैरवा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संपूर्णानंद गौतम ने किया, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी छात्रा ज्योति सोनी एवं साक्षी वर्मा ने निभाई।

    सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रो. रमेश बैरवा ने छात्राओं, सह शैक्षणिक कार्मिकों एवं संकाय सदस्यों के लिए जलपान एवं उपहार की व्यवस्था की। उन्होंने सभी के स्नेह, सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    मुख्य अतिथि प्रो. सुमित्रा मीणा ने कहा कि प्रो. रमेश बैरवा ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच वजीरपुर कन्या महाविद्यालय का सफल संचालन कर यह साबित किया कि ईमानदारी, लगन और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने प्रो. बैरवा के जीवन को शिक्षा और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं डॉ. ऋषिकेश गुर्जर एवं डॉ. भूरसिंह गुर्जर ने उन्हें विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इनमें सानिया बानो, वर्षा बंसल, किरण मीणा, काजल बैरवा, कोमल गौड़, शिवानी मित्तल, सुमन महावर, पिंकी माली, पार्वती मीणा, पूजा गुर्जर, निकिता खंगार, सपना सैनी, कोमल जाटव, काजल मीणा, नीतू बैरवा, मनीष चौरसिया, धनेश्वरी बैरवा, कल्पना बैरवा, पूजा मीणा, मनीषा जाटव, सपना महावर, अंजलि जाटव, मोहिनी बैरवा और मधु मीणा सहित कई छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक को स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here