More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में गर्मी की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, बढ़ने की संभावना

    मध्यप्रदेश में गर्मी की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, बढ़ने की संभावना

    भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 4 लाख शिक्षकों और लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद ही अच्छी और सुखद खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इस बार गर्मियों की छुट्टियों (ग्रीष्मकालीन अवकाश) में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग अब इन छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही सभी छात्रों और शिक्षकों को छुट्टियों का तोहफा देते हुए इसका सरकारी आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

    शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    हाल ही में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से विशेष मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों, दोनों के ही ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगामी 30 जून तक बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई थी।

    15 दिन बढ़ सकता है शिक्षकों का अवकाश

    सूत्रों की मानें तो वर्तमान व्यवस्था के तहत 31 मई को खत्म होने वाले शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को इस बार पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी को देखते हुए 15 दिन यानी कि 15 जून तक आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का अंतिम और आधिकारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है, लेकिन माना यही जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बहुत जल्द ही इसको लेकर हरी झंडी मिल सकती है।

    एमपी में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

    भीषण गर्मी के इस सितम के कारण केवल शिक्षकों के ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल तय कैलेंडर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है, जिसे अब बढ़ाकर 22 जून किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है और कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव इस समय सबसे ज्यादा तप रहे हैं, जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here