More
    Homeराजस्थानखैरथलमतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा, जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

    मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा, जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

    शाला दर्पण पर जागरूकता गतिविधियां समय पर अपलोड करने पर जोर, अनुपस्थित अधिकारी को नोटिस

    खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वीप नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर संचालित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

    बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी राजकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पिछले महीनों में आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों का विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। साथ ही निजी विद्यालयों का पीएसपी पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    उन्होंने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (सीबीईओ) एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शाला दर्पण पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गतिविधियों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्वाचन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल्स के व्यापक प्रचार-प्रसार और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से जिला स्तरीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को कहा।

    बैठक में विशेष रूप से निजी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी सीबीईओ निजी विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थियों और आमजन तक लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश पहुंच सके।

    उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए सभी संबंधित कार्यों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर किशनगढ़बास के अनुपस्थित रहने पर जिला कलक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मेघ, जिला स्वीप समन्वयक राजेश कुमार जैन सहित विभिन्न ब्लॉकों के स्वीप कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here