धोलागढ़ देवी थाना पुलिस की कार्रवाई, एक वर्ष से फरार आरोपी दबोचा
कठूमर। एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को थाना धोलागढ़ देवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की विशेष कार्रवाई के तहत की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी एवं वृताधिकारी कठूमर राजेश विद्यार्थी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी रामजीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने पिछोकड़ा का बास, भनौखर निवासी प्रमोद पुत्र संतोष (25) को गिरफ्तार किया। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले एक वर्ष से वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मुखबिर सूचना एवं पुलिस की सतर्क निगरानी के चलते उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहना
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामजीलाल, हैड कांस्टेबल लोकेश, सुरेश, सुखराम एवं बच्चन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

