शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री संजय शर्मा ने पदाधिकारियों को दिलाई जिम्मेदारी की शपथ
अलवर। खण्डेलवाल सेवा संगठन संस्थान का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
समारोह में अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, सचिव ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष अनिल डगायच सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र जसोरिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल बजाज, दिनेश सेठी, योगेश बढ़ाया, पूर्व सचिव ओम प्रकाश, हरिप्रसाद, सचिन सेठी, अजय मोदी तथा अरविंद खण्डेलवाल सहित समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्य अतिथि एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही। समारोह का संचालन शत्रुघ्न मेठी ने किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


