विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ तुलसी अर्चना सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
अलवर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर के तत्वावधान में शनिवार को मनु मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष आराधना, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, तुलसी अर्चना एवं श्री सत्यनारायण कथा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन सम्पन्न हुआ।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि आयोजन में 31 दंपत्तियों सहित अलवर शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शालिग्राम जी का पूजन एवं तुलसी अर्पण किया। सामूहिक रूप से किए गए विष्णु सहस्त्रनाम पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में अलवर शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन का संचालन एवं संयोजन योगानंद शर्मा के सान्निध्य में तथा राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण वैदिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना पंडित केशव शास्त्री के सान्निध्य में कराई गई।
धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारी मोनू शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीशचंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, रवि शर्मा, रामावतार शर्मा, रघुवीर स्वामी, भगवान शर्मा, देवराज शर्मा एवं कृष्ण प्रताप शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर भगवान श्री नारायण से अलवर शहर में सुख, शांति, समृद्धि एवं धर्म की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहने की प्रार्थना की गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन भगवान विष्णु की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

