More
    Homeधर्म-समाजअलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई...

    अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

    अलमारी को घर में रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए, क्या गलत दिशा में रखी अलमारी से घर की सुख-शांति और धन-समृद्धि प्रभावित होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु की अपनी एक दिशा और स्थान निर्धारित माना गया है. ऐसे में अलमारी रखते समय भी कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए. अलमारी की दिशा से लेकर उसके रंग, शीशे और साफ-सफाई तक को वास्तु के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जाता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के सेक्टर-62 स्थित सनातन धर्म मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित तरसेम शास्त्री बताते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार घर में अलमारी रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है. घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाईं तरफ की दीवार के पास भी अलमारी रख सकते हैं. इससे घर में सकारात्मक माहौल और सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है.

    अलमारी के भीतर न करें ये गलती
    पंडित तरसेम शास्त्री बताते हैं कि अलमारी में लगे शीशे को लेकर भी वास्तु के कुछ नियम बताए गए हैं. अलमारी के ऊपर लगे शीशे को हमेशा कपड़े से ढककर रखना चाहिए. शीशे को बार-बार खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है. इसलिए अलमारी के शीशे को ढककर रखने का प्रयास करना चाहिए. वास्तु के अनुसार अलमारी का दरवाजा किस दिशा में खुलता है, इसका भी ध्यान रखना चाहिए. अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए. उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है. ऐसे में अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है. अलमारी में रखे सामान को भी व्यवस्थित तरीके से रखें.

    वास्तु के हिसाब से ऐसा होना चाहिए रंग
    तरसेम शास्त्री बताते हैं कि अलमारी के अंदर एक छोटा सा चांदी का टुकड़ा रखना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है. अलमारी को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए. उसमें बेकार सामान, कचरा और अनुपयोगी चीजें जमा नहीं करनी चाहिए. अलमारी की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अलमारी को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखना उचित नहीं माना जाता है. अलमारी और दीवार के बीच थोड़ी जगह छोड़नी चाहिए. अलमारी रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह दीवार से एकदम चिपकी हुई न हो. अलमारी के लिए क्रीम, हल्का पीला और अन्य हल्के रंग अच्छे माने जाते हैं. इसलिए घर में अलमारी खरीदते समय हल्के रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
    गलती पर कैसी सजा
    तरसेम शास्त्री के मुताबिक, अलमारी को गलत दिशा में रखने से घर में सुख-शांति प्रभावित होने और धन-लक्ष्मी की वृद्धि में बाधा आने की मान्यता है. इसलिए अलमारी की दिशा, रंग, शीशे और साफ-सफाई से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद मिलने की मान्यता है.

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here