More
    Homeराजस्थानअलवरसेवा कार्यों की समीक्षा बैठक कल, धार्मिक गतिविधियों की रूपरेखा पर होगा...

    सेवा कार्यों की समीक्षा बैठक कल, धार्मिक गतिविधियों की रूपरेखा पर होगा मंथन

    श्री संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान की समीक्षा बैठक पुराने भुरासिद्ध मंदिर में, सदस्य रहेंगे मौजूद

    अलवर। श्री संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.) अलवर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक रविवार, 7 जून 2026 को जयपुर रोड स्थित पुराने भुरासिद्ध मंदिर में शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में संस्थान द्वारा संचालित धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

    संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक 5 जून को आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी धार्मिक कार्यक्रमों के संयोजकों एवं सक्रिय सदस्यों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए। इस बैठक का उद्देश्य अब तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन करना तथा भविष्य की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की योजना बनाना है।

    बैठक में संस्थान द्वारा संचालित श्री राम जानकी रसोई-अन्नपूर्णा सेवा, नियमित जल सेवा के लिए पानी के टैंकर संचालन, खुशियों की दुकान योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं के विवाह सहयोग, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण एवं संरक्षण जैसे सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

    इसके साथ ही भविष्य में शिव महापुराण कथा के पुनः आयोजन, 16 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कांवड़ यात्रा आयोजन, सावन माह में 30 जुलाई से प्रस्तावित हरिद्वार यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं की सूची तैयार करने तथा पार्थिव शिवलिंगों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

    संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है ताकि विभिन्न प्रस्तावों पर सामूहिक निर्णय लेकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।

    बैठक में अध्यक्ष प्रमोद कुमार विजय, रामप्रकाश गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, सुशील मामोड़िया, रूपेश मेहरवाल, सुभाष खंडेलवाल, गीतेश, सौरभ, अनिल धानावत, आलोक यादव (मोंटू), गिरीश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

    बैठक के समापन के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here