More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला क्रिकेट टीम की घोषणा, खिलाड़ियों में उत्साह

    महिला क्रिकेट टीम की घोषणा, खिलाड़ियों में उत्साह

    सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता के लिए अलवर टीम घोषित, 9 जून से एलिट ग्रुप में दिखाएगी दमखम

    अलवर। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अलवर जिले की टीम की घोषणा कर दी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम टीम का गठन किया गया है, जो 9 जून से शुरू होने वाले एलिट ग्रुप मुकाबलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

    जिला क्रिकेट संघ अलवर के अध्यक्ष मोहित यादव के निर्देशन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहले खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए, इसके बाद चयन मैच कराए गए। ट्रायल और मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को अंतिम टीम में शामिल किया गया।

    अलवर की टीम 9 जून से शुरू हो रहे एलिट ग्रुप मुकाबलों में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में टीम का मुकाबला दौसा, हनुमानगढ़ और सिरोही की टीमों से होगा।

    टीम की घोषणा के अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अलवर के अध्यक्ष मोहित यादव एवं सचिव पवन गोयल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से एक मजबूत टीम का गठन किया गया है, जो मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर अलवर का नाम रोशन करेगी।

    टीम मैनेजर की जिम्मेदारी कोच पूनम यादव को सौंपी गई है।

    घोषित टीम

    वंशिका यादव (कप्तान), निष्ठा सोती (उपकप्तान), ऋषिता यादव, आरूषि पांडे, पर्ल बमनावत, वंदना, आकृति यादव, दिव्या, निकिता, मोनिका, प्रतिज्ञा, रामबुतेरी, गुंजन वर्मा, दीपिका, साक्षी, सानिया खान, गोलू, कोमल, गगन दीप एवं गरिमा नरूका।

    मोहित यादव ने विश्वास जताया कि अलवर की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here