More
    Homeराजस्थानजयपुरकुशलगढ़ में मुनि दर्पण पत्रिका का लोकार्पण, ‘हर मास एक उपवास’ विशेषांक...

    कुशलगढ़ में मुनि दर्पण पत्रिका का लोकार्पण, ‘हर मास एक उपवास’ विशेषांक हुआ विमोचित

    मुनि दर्पण पत्रिका विशेषांक के लोकार्पण पर आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने दिया मंगल आशीर्वाद

    कुशलगढ़। मुनि दर्पण प्रकाशन समिति डडूका द्वारा प्रकाशित मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका के ‘हर मास एक उपवास’ विशेषांक का भव्य लोकार्पण कुशलगढ़ स्थित नवकार गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के सान्निध्य में विशेषांक का विमोचन किया गया।

    लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया, पूर्व राज्य मंत्री भीमा भाई डामोर, जयंतीलाल सेठ, विजयलाल कोठारी तथा हंसमुख सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुनि दर्पण पत्रिका के प्रधान संपादक अजीत कोठिया ने पत्रिका का परिचय देते हुए इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

    विशेषांक के माध्यम से धर्म साधना का संदेश

    संपादक मंडल सदस्य कमलेश धीरावत ने उपस्थित सभी मुनिराजों, आर्यिका माताजी तथा संघस्थ ब्रह्मचारी भैया-बहनों को मुनि दर्पण की प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर प्रधान संपादक अजीत कोठिया ने पत्रिका की प्रेरणा के लिए मुनि श्री सामायिक सागरजी महाराज का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने विशेषांक के प्रकाशन में सहयोग एवं प्रायोजन के लिए विजयलाल कोठारी एवं सुलोचना कोठारी के प्रति साधुवाद भी ज्ञापित किया।

    आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने दिया आशीर्वाद

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका के प्रकाशन कार्य की सराहना करते हुए संपादक मंडल को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने धार्मिक साहित्य के माध्यम से समाज में संस्कार, साधना और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार को महत्वपूर्ण बताया।

    कार्यक्रम का संचालन उपाध्याय मुनि श्री पीयूष सागरजी महाराज ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जयंतीलाल सेठ ने व्यक्त किया।

    समारोह के अंत में उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं को मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका की प्रतियां वितरित की गईं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here