More
    Homeराजस्थानअलवरफौजी की विकलांग पत्नी पर हमला, फायरिंग के आरोप; पीड़िता ने एसपी...

    फौजी की विकलांग पत्नी पर हमला, फायरिंग के आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

    जमीन विवाद में फौजी की पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, कपड़े फाड़ने और गोली चलाने का आरोप

    अलवर। जिले के नौगावां थाना क्षेत्र के गांव नंगला चिरावड़ा में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें फौजी की विकलांग पत्नी पर जानलेवा हमले और फायरिंग के आरोप लगाए गए हैं।

    पीड़िता किरण पत्नी राजाराम गुर्जर ने आरोप लगाया है कि 9 जून को जब वह अपनी कृषि भूमि की जुताई कराने पहुंची, तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उस पर और उसके भांजे कुलदीप पर हमला कर दिया।

    मारपीट और फायरिंग के गंभीर आरोप

    पीड़िता के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडों, फर्सी और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए और बाल पकड़कर घसीटा गया।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें गोली उसके पास से होकर निकल गई। बीच-बचाव करने आए उसके भांजे कुलदीप पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

    सेना में तैनात पति, गांव में बढ़ा तनाव

    किरण ने बताया कि उसका पति भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

    घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद पीड़िता ने नौगावां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मेडिकल नहीं होने पर एसपी से शिकायत

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया है।

    इसी के विरोध में बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ अलवर मिनी सचिवालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

    पुलिस ने क्या कहा

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here