More
    Homeधर्म-समाजजन्मतिथि से जानिए आपके लिए कौन सा पौधा रहेगा लकी, धीरे-धीरे दूर...

    जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कौन सा पौधा रहेगा लकी, धीरे-धीरे दूर होंगी सभी टेंशन और महसूस करेंगे सुख-शांति

    हम सभी अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं और यह समझना जरूरी है कि छोटी-छोटी चीजें करके हम अपने आसपास की पूरी ऊर्जा और माहौल बदल सकते हैं. अगर आप अपने जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पौधों को अपनी जन्मतिथि के अनुसार घर लाएं ताकि आपके आसपास सकारात्मकता फैले. आइए जानते हैं कौन से पौधे आपको घर लाने चाहिए:
    आज के दौर में हम बस चलते जा रहे हैं, चलते जा रहे हैं और चलते ही जा रहे हैं. इस दौरान हमको ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं, जब सुख और शांति हो, जब लगे कि सबकुछ सही है. ऐसे में आप अपने आसपास कुछ ऐसे पौधे रख सकते हैं, जो आपकी जन्मतिथि से मेल खाते हों. क्योंकि जन्मतिथि के माध्यम से आपके मूलांक के बारे में जानकारी मिलेगी और उसी मूलांक के आधार पर आप जान सकते हैं कि कौन सा पेड़ पौधा आपके लिए उत्तम रहेगा. इन पेड़-पौधों को अपने आसपास रखने से ना केवल सुख-शांति महसूस करेंगे बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी महसूस होगी. आइए जानते हैं जन्मतिथि के अनुसार कौन सा पौधा आपके लिए लकी रहेगा…

    किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस मूलांक के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. सूर्य ग्रह से प्रभावित लोग जन्मजात लीडर होते हैं और उनकी पर्सनैलिटी बहुत आकर्षक होती है. ऐसे लोगों को घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए सूरजमुखी का पौधा घर लाना चाहिए. इससे उनके जीवन में खुशी और सकारात्मकता आएगी.

    किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस मूलांक के स्वामी चंद्र ग्रह हैं. चंद्र ग्रह से प्रभावित मूलांक 2 के लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं. इन्हें अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की जरूरत होती है. ऐसे लोगों को घर या ऑफिस में जेड प्लांट का पौधा लगाना चाहिए, इससे उनके मन को शांति मिलेगी.
    किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस अंक के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं. गुरु ग्रह से प्रभावित मूलांक 3 वाले ज्ञानवान और अच्छे मार्गदर्शक होते हैं. कभी-कभी इन्हें भी आशीर्वाद की जरूरत होती है. ऐसे लोग तुलसी का पौधा घर लाएं और रोज देसी घी का दीपक जलाकर पूजा करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आएगी.

    किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह से प्रभावित लोग विद्रोही स्वभाव के होते हैं और जीवन को व्यावहारिक तरीके से जीते हैं. इन्हें लिली का पौधा घर या ऑफिस लाना चाहिए क्योंकि ये लोग जल्दी फैसले लेते हैं और बाद में पछताते हैं. जल्दी फैसले लेने से बचने के लिए इस पौधे की देखभाल करें, इससे शांति और सुकून मिलेगा.

    किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध ग्रह से प्रभावित लोग अच्छे श्रोता और बुद्धिमान होते हैं. इन्हें अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट रखना चाहिए. इससे उनकी संवाद क्षमता बढ़ेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी. मनी प्लांट का पौधा आपके लिए लकी रहेगा.

    किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह से प्रभावित लोग बहुत केयरिंग और प्यार करने वाले होते हैं, लेकिन कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी हो जाती है क्योंकि लोग उनकी अच्छाई की आलोचना करते हैं. ऐसे लोगों को चमेली का पौधा ऑफिस या घर पर लाना चाहिए क्योंकि इसके फूलों की खुशबू उन्हें अंदर से खुश महसूस कराएगी.
    किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह से प्रभावित लोग अपनी ही दुनिया में रहते हैं. ये अकेले रहना पसंद करते हैं और नए लोगों से मिलना कम पसंद करते हैं. इनके लिए गेंदा का पौधा अपने आसपास रखना चाहिए. यह पौधा उनके जीवन में उजाला लाएगा और उन्हें जीवंत महसूस कराएगा.

    किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं. शनि ग्रह से प्रभावित मूलांक 8 वाले बहुत जिम्मेदार और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. ये सही कर्म में विश्वास रखते हैं और दूसरों को खुश करते-करते अपनी खुशी भूल जाते हैं. कभी-कभी शनि के बुरे प्रभाव से भी प्रभावित हो जाते हैं. ऐसे लोगों को शमी का पौधा घर लाना चाहिए, इससे उनके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी.

    किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी मंगल देव हैं. मंगल ग्रह से प्रभावित लोग ऊर्जा और जुनून के लिए जाने जाते हैं. इन्हें समझना चाहिए कि कभी-कभी जीवन में धीमा चलना भी जरूरी है. अपने आसपास का माहौल बेहतर बनाने के लिए इन्हें गुड़हल का पौधा घर लाना चाहिए. इसके फूल उन्हें खुशी का एहसास देंगे और गुस्से की समस्या कम करने में मदद करेंगे.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here