इमरान खान कार्रवाई पर सवाल: राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग
खैरथल-तिजारा। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के मकान पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर भाजपा नेताओं के दबाव में यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यवाही पूरी तरह निष्पक्ष और कानून के दायरे में होनी चाहिए तथा किसी भी राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहकर निर्णय लिए जाने चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई आवश्यक है तो वह सभी के लिए समान रूप से लागू होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और भविष्य में ऐसी पक्षपातपूर्ण कार्यशैली स्वीकार नहीं की जाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने दावा किया कि उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी नागरिक के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कथित रूप से बिना निर्धारित ड्यूटी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, उनकी भूमिका की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का उपयोग किसी भी राजनीतिक दल के हित में नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विजेंद्र चौहान, बाबूलाल यादव, रामअवतार चौधरी, गोपीचंद शर्मा, जयप्रकाश हेडाऊ, नारायण छंगाणी, माहीपाल चौहान, पवन खटाना, यश अग्रवाल, भूप सिंह मेघवाल, देवेंद्र विधूड़ी, प्रभु दयाल, मुकेश सैनी, भरत चौधरी, रामफूल, फतेह मोहम्मद, खुर्शीद खान, खुर्शीद खानजादा, उस्मान खान, मनोज बुराडिया, राहुल रसगोन, अभिषेक हेडाऊ, शकील अहमद, संदीप अग्रवाल, सुंदर पटेल, संजय गुर्जर, रामनिवास प्रजापत, मेहर दीन खान, आसिफ खान, अर्जुन राजपूत, कपिल शर्मा, शौकत खान, लकी मीणा, सद्दाम खान, हनुमान गुर्जर, प्रेम प्रकाश नैना, सुभाष यादव, अजीत यादव, शेखर यादव, विनोद राजपूत, पुष्पेंद्र चौहान, संदीप जाटव, आसम खान, शकील अहमद बागोर, डेविड मर्दन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा कायम रखने की मांग की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

