More
    Homeराजस्थानखैरथलस्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का खैरथल में ठहराव, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का खैरथल में ठहराव, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक ठहराव शुरू, 16 जून से लागू होगी व्यवस्था

    खैरथल। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का खैरथल रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

    16 जून से लागू होगा नया ठहराव

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर 16 जून 2026 से ठहराव रहेगा। ट्रेन शाम 7:48 बजे (19:48) खैरथल पहुंचेगी और 7:50 बजे (19:50) प्रस्थान करेगी।

    वापसी दिशा में भी मिलेगी सुविधा

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर 17 जून 2026 से प्रायोगिक ठहराव रहेगा। यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे (05:50) खैरथल पहुंचेगी और 5:52 बजे (05:52) आगे के लिए रवाना होगी।

    यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

    रेलवे के इस निर्णय से खैरथल एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, जैसलमेर सहित अन्य गंतव्यों तक यात्रा करने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने खैरथल स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here