नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पैतृक गांव काठुवास में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा
अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली के पूज्य पिताजी स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव काठुवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित स्मृति स्मारक एवं लेखराम इंटरनेशनल फैक्ट्री परिसर में आयोजित होगा।
समाज सेवा को समर्पित रहा जीवन
स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के छोटे पुत्र मुकेश जूली ने बताया कि मेघवाल विकास समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और परिवार के उत्थान के लिए समर्पित किया। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।
विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सुधारक, गणमान्य नागरिक तथा स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के शुभचिंतक शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
प्रेरणास्रोत के रूप में याद किए जाते हैं लेखराम ठेकेदार
परिवार के सदस्यों का कहना है कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के सामाजिक सरोकार और सेवा कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों और समाजहित में किए गए कार्यों को याद करने का अवसर बनेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


