More
    Home"माहेश्वरी वंशोदय" फिल्म का विमोचन 22 जून को रामेश्वरम भवन में

    “माहेश्वरी वंशोदय” फिल्म का विमोचन 22 जून को रामेश्वरम भवन में

    “माहेश्वरी वंशोदय” कार्यक्रम रामेश्वरम भवन में होगा

    मिशन सच न्यूज पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://missionsach.com/epapers/mission-sach-ground-report-monday-15-june-2026

    मिशन सच न्यूज, भीलवाड़ा। माहेश्वरी समाज के गौरवशाली इतिहास, उत्पत्ति और सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर समाजसेवी एवं शोधकर्ता चंद्र मोहन शारदा द्वारा निर्मित 20 मिनट की शोधपरक फिल्म “माहेश्वरी वंशोदय” का भव्य विमोचन 22 जून को भीलवाड़ा स्थित रामेश्वरम भवन में किया जाएगा।

    यह जानकारी देते हुए श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदारमल जागेटिया ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की सहायता से निर्मित इस फिल्म में माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं, महाभारत कालीन संदर्भों, भगवान महेश से संबंधित कथाओं तथा विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के सार को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की प्रस्तुति में मंदिरों, राजप्रासादों एवं ऐतिहासिक परिवेश का विशेष रूप से समावेश किया गया है, जिससे समाज के इतिहास को जीवंत रूप में दर्शाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि फिल्म का विमोचन महेश नवमी की पूर्व संध्या पर 22 जून 2026 (सोमवार) को रात्रि 8:15 बजे हरनी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन में आयोजित समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के भामाशाह ज्योति कुमार माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी तथा समाजसेवी एवं भामाशाह निर्मल मूंदड़ा का सान्निध्य प्राप्त होगा।

    सभा के मंत्री सुरेश बिड़ला एवं कार्यक्रम प्रभारी सुनीत जागेटिया ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन हास्य हंगामा (कवि सम्मेलन) कार्यक्रम से पूर्व किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से समय से पूर्व, शाम 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करने एवं इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया है।

    उन्होंने कहा कि यह फिल्म माहेश्वरी समाज की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here