More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में 17 जून से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर, अंतर्राष्ट्रीय योग...

    कठूमर में 17 जून से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा समापन

    पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में धुंधकुटी आश्रम में प्रतिदिन होंगे योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र

    कठूमर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कठूमर में 17 जून से 21 जून 2026 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि योग परिवार कठूमर एवं समस्त क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

    योग प्रशिक्षक योगेश भारद्वाज ने बताया कि शिविर का आयोजन धुंधकुटी आश्रम स्थित शनि देव मंदिर, मसारी रोड, कठूमर में प्रतिदिन प्रातः 5:15 बजे से 6:50 बजे तक किया जाएगा। शिविर में सभी आयु वर्ग के नागरिक सपरिवार भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि कठूमर शिविर के दौरान अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा योग के वैज्ञानिक और स्वास्थ्यवर्धक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    “करो योग, रहो निरोग” का दिया जाएगा संदेश

    आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य “करो योग, रहो निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन होगा।

    पतंजलि योग परिवार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here