More
    Homeराजस्थानअलवरप्रताप ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का कार्यक्रम

    प्रताप ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का कार्यक्रम

    रोजगार योजना के जागरूकता आयोजन में होगा सीधा प्रसारण, प्रताप ऑडिटोरियम में लाभार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    अलवर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत 19 जून को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर किया जाएगा। इसी क्रम में अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे से क्षेत्रीय स्तरीय जागरूकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होगा।

    क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शैलेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के बीच प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरित करना है।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और औपचारिक रोजगार व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोक्ता, कर्मचारी, लाभार्थी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहने की संभावना है।

    ईपीएफओ ने अधिक से अधिक नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से कार्यक्रम में भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त करने और उपलब्ध लाभों का उपयोग करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here