शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर, विभिन्न वार्डों व ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलेभर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान भी करा रहे हैं।
19 जून को इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 19 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 7, खेड़ली के वार्ड 5, बहादुरपुर के वार्ड 5, रामगढ़ के वार्ड 9 एवं 10, नौगांव के वार्ड 5, कठूमर के वार्ड 5, थानागाजी के वार्ड 5, मालाखेड़ा के वार्ड 5, गोविंदगढ़ के वार्ड 5, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 5 तथा राजगढ़ के वार्ड 9 एवं 10 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में ये शिविर आयोजित होंगे, जबकि नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी शिविर संचालित रहेगा। साथ ही 20 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 एवं 14 के लिए भी शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
19 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके तहत अलवर तहसील की ग्राम पंचायत भूगोर एवं भण्डवाड़ा, कठूमर की बसेठ एवं साहड़ी, लक्ष्मणगढ़ की जावली एवं बड़का, मालाखेड़ा की पृथ्वीपुरा, नौगांव की मुबारिकपुर, रामगढ़ की खिलौरा, थानागाजी की गुवाड़ा भोपाला, राजगढ़ की ढिगावड़ा एवं भजेडा तथा रैणी तहसील की भूलेरी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


