More
    Homeराजस्थानअलवरजिला स्तरीय समिति के लिए आमंत्रित प्रस्ताव, दादूदयाल योजना में मिलेगा प्रतिनिधित्व

    जिला स्तरीय समिति के लिए आमंत्रित प्रस्ताव, दादूदयाल योजना में मिलेगा प्रतिनिधित्व

    स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दादूदयाल सशक्तिकरण योजना से जुड़ने का अवसर

    अलवर। दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना-2025 के तहत गठित की जाने वाली जिला स्तरीय समिति में सदस्य मनोनयन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आवश्यक सूचना जारी की है।

    जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस समिति में डीएनटी (घुमन्तु एवं विमुक्त) समुदाय के उत्थान के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं के दो प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के दो प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाएगा।

    उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर के कार्यालय के अनुसार इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता 26 जून 2026 को सायं 5 बजे तक अपने प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

    विभाग का उद्देश्य जिला स्तर पर ऐसे अनुभवी एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को समिति में शामिल करना है, जो घुमन्तु समुदायों के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रभावी सुझाव और सहयोग प्रदान कर सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here