एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट रोड पर एक होटल में युवक-युवती के मिलने की सूचना पर गुरुवार को हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस भी होटल पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तालीम निवासी हरसोली, गोविंदगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के दौरान होटल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
एनईबी थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है और प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


