श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समापन पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
रामगढ़। क्षेत्र के आशाका गांव में 11 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन उपरांत 18 जून को राष्ट्रीय ओड महासभा संस्थान राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
धार्मिक आयोजन में कथा प्रवक्ता श्री श्री 108 गुरु महाराज के दास महेंद्र दास जी ने कथा का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम ओड तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सूरा ओड रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान चंद ओड, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ओड, संगठन महामंत्री भोला राम ओड, जिलाध्यक्ष लादूराम ओड सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. देशराज ओड, अनिल ओड, मेहरचंद ओड, बंशी ओड, संदीप, सचिन, आशीष और विजय ओड ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह के दौरान कक्षा 12वीं, 10वीं और 8वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में दीक्षा ओड, अंजली ओड, मुस्कान ओड, रचना ओड, संजना ओड, अंकित ओड, साजन ओड, अरुण ओड, देव ओड, क्रिश ओड, अलका ओड, रितिका ओड, वंशिका ओड, सागर एवं अनुज ओड सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं।
शिक्षा और संस्कार पर दिया विशेष बल
प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम ओड ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की उन्नति का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और सामाजिक उत्थान के लिए दान-पुण्य एवं सकारात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सूरा ओड ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने समाज को नशामुक्ति, मृत्यु भोज, बाल विवाह और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सामूहिक विवाह, प्रतिभा सम्मान, धार्मिक आयोजन और राष्ट्रभक्ति जैसे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की।
समाज को एकजुट करने पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ओड समाज के इतिहास, एकता और सामाजिक जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संगठन और सामाजिक सुधार के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और समाजजनों ने भी अपने विचार रखे तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


