More
    Homeराजस्थानअलवरनहर भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई...

    नहर भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

    अवैध निर्माण को लेकर शिकायत, अधिकारियों की मिलीभगत की निष्पक्ष जांच की मांग

    अलवर। लक्ष्मणगढ़ तहसील के ग्राम हरसाना के निवासी बाबूलाल सहित कई ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर गांव में नहर क्षेत्र की भूमि पर कथित अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    ग्रामीणों के अनुसार खसरा नंबर 383 में स्थित बंद जलभराव नहर के हिस्से पर एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस निर्माण कार्य से नहर क्षेत्र की मूल स्थिति प्रभावित हो रही है।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नहर क्षेत्र एवं सड़क किनारे लगाए गए सीमांकन बोर्डों को हटाया या क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से भूमि का स्वरूप बदलने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

    ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि निर्माणाधीन दुकानों के नीचे नहर का हिस्सा दब जाने से भविष्य में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध निर्माण को हटाने, भूमि से संबंधित रिकॉर्ड सार्वजनिक करने तथा यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों और अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here