More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण, लाभार्थियों ने...

    ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

    बेलाका सेवा शिविर में जिला कलक्टर पहुंचीं, मौके पर समाधान और योजनाओं के लाभ पर दिया जोर

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत बेलाका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

    लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित, योजनाओं से मिली नई राह

    शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को बिना अनावश्यक विलंब के लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार योजनाओं से जुड़ सकें।

    राजीविका योजना से आत्मनिर्भर बनी पूजा

    ग्राम पंचायत बेलाका निवासी श्रीमती पूजा ने राजीविका योजना से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले परिवार का खर्च केवल पति की आय पर निर्भर था, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। योजना के माध्यम से सहायता मिलने के बाद उन्होंने स्वयं की दुकान शुरू की, जिससे आय में वृद्धि हुई और अब वे आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं।

    मंगला पशु बीमा योजना से मिली सुरक्षा

    ग्राम पालका निवासी अजय कुमार ने मंगला पशु बीमा योजना का लाभ मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनके पशुओं का बीमा होने से भविष्य में होने वाली संभावित आर्थिक हानि की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल को किसानों और पशुपालकों के लिए उपयोगी बताया।

    शिविर में लाभान्वित अन्य ग्रामीणों ने भी सरकारी योजनाओं से मिले लाभों के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, एसीईओ आरती गुप्ता, तहसीलदार रश्मि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here