गृह रक्षा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, तय तिथियों पर होगा आयोजन
अलवर। निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार अलवर केंद्र पर गृह रक्षा स्वयंसेवकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल) 24 जून से 6 जुलाई 2026 तक राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, अलवर में आयोजित किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड की निगरानी में संपन्न होगा।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, अलवर के कमांडेंट हरि सिंह यादव ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 6 बजे गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, महल चौक स्थित एसबीआई बैंक के निकट उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो भी लाने होंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को गैरहाजिर माना जाएगा और इसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित अभ्यर्थी की होगी। स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए/डीए) अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा तथा मेडिकल परीक्षण का निर्धारित शुल्क भी अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।
चरणबद्ध तरीके से होगा मेडिकल
जारी कार्यक्रम के अनुसार क्रम संख्या 1 से 10 तक के अभ्यर्थियों का मेडिकल 24 जून को होगा। इसके बाद 11 से 20 तक के अभ्यर्थियों का 25 जून, 21 से 30 तक का 27 जून, 31 से 40 तक का 29 जून, 41 से 50 तक का 1 जुलाई, 51 से 60 तक का 2 जुलाई, 61 से 70 तक का 3 जुलाई तथा 71 से 80 तक का 4 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
क्रम संख्या 81 से 84 तक के अभ्यर्थियों तथा पूर्व निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल 6 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सहायता के लिए जारी किए संपर्क नंबर
मेडिकल प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी कमांडर जसवंत सिंह (मो. 9929018022), प्लाटून कमांडर मुरारी लाल गुप्ता (मो. 7014208778) तथा आरक्षी देवेंद्र सिंह (मो. 8949888368) से संपर्क किया जा सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

