शहरी एवं ग्रामीण शिविर 23 जून को, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 23 जून को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के तहत अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 18, 19 एवं 20 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 9, खेड़ली के वार्ड 8 व 9, बहादुरपुर के वार्ड 7, रामगढ़ के वार्ड 13, नौगांव के वार्ड 7, कठूमर के वार्ड 7, थानागाजी के वार्ड 8 व 9, मालाखेड़ा के वार्ड 7, गोविंदगढ़ के वार्ड 7, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 7 तथा राजगढ़ के वार्ड 13 व 14 के नागरिक भी इन शिविरों का लाभ उठा सकेंगे।
संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि नगर विकास न्यास अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के लिए भी शिविर लगाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होंगे विशेष शिविर
ग्रामीण सेवा शिविरों के अंतर्गत अलवर तहसील की ग्राम पंचायत घेघोली एवं ढहलावास, गोविंदगढ़ की चिडवाई, कठूमर की अरूवा एवं इंद्रा कॉलोनी, लक्ष्मणगढ़ की गंडूरा एवं दीनार, मालाखेड़ा की परसा का बास, नौगांव की गढ़ी, रामगढ़ की खालसा नगर, प्रतापगढ़ की अजबगढ़, राजगढ़ की दुब्बी एवं अलेई तथा रैणी तहसील की रामपुरा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य जनसेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपादित हो सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


