More
    HomeJain Iconsपंजाब के राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की ‘जैन आइकॉन्स अलवर’...

    पंजाब के राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की ‘जैन आइकॉन्स अलवर’ पुस्तक

    जैनसमाज के लोगों के संघर्ष की कहानी है  ‘जैन आइकॉन्स अलवर’ पुस्तक

    अलवर। मिशन सच की ओर से प्रकाशित पुस्तक जैन आइकॉन्स अलवर’ की प्रतियां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भेंट की गईं। दोनों ही विशिष्ट अतिथि सुंदरसिंह भंडारी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह में शामिल होने अलवर आए थे।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पुस्तक भेट करते हुए ।
    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पुस्तक भेट करते हुए ।

    इस अवसर पर मिशन सच के डायरेक्टर राजेश रवि ने दोनों नेताओं को बताया कि ‘जैन आइकॉन्स अलवर’ में जैन समाज की उन प्रमुख हस्तियों के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और प्रेरणादायक यात्राओं को संकलित किया गया है, जिन्होंने छोटे स्तर से अपने कार्य की शुरुआत कर समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान स्थापित की है। पुस्तक का उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरित करना तथा समाज के सफल व्यक्तित्वों के जीवन मूल्यों और संघर्षों से परिचित कराना है। पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जैन समाज के प्रतिनिधि व्यक्तित्वों की जीवन गाथाएं शामिल की गई हैं।

    उल्लेखनीय है कि पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा एक विशेष समारोह में किया गया था। इसके पश्चात पुस्तक की प्रतियां देशभर के जैन तीर्थों एवं सिद्ध क्षेत्रों में भी भेजी गई हैं। इस अवसर पर मिशन सच के विजय यादव एवं प्रेम पाठक भी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here