More
    Homeराजस्थानअलवरडेढ़ बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बाप-बेटा गंभीर घायल

    डेढ़ बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बाप-बेटा गंभीर घायल

    पुराने जमीन विवाद में हमला, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती

    अलवर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बुरा खुर्द में डेढ़ बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घायल लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि उनके भाई के बेटे जगदीश सहित भगवान सहाय, राजेंद्र, भागचंद और अन्य लोगों ने उन पर तथा उनके बेटे सुरेश पर हमला किया। उनके अनुसार डेढ़ बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस संबंध में फैसला भी हो चुका था।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगलवार को विरोधी पक्ष के लोगों ने पहले सुरेश के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर जब लक्ष्मण मौके पर पहुंचे तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

    हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

    पीड़ित पक्ष ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here