More
    Homeराजस्थानअलवरवरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित, 40 लोग हुए लाभान्वित

    वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित, 40 लोग हुए लाभान्वित

    कठूमर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर जागरूकता शिविर, 40 लोग हुए लाभान्वित

    कठूमर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, कठूमर द्वारा राजीव गांधी सेवा केंद्र, जहाडु में नालसा (Legal Services to Senior Citizens) Scheme, 2016 के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न कानूनी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीएलवी दीपक कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभवों का लाभ समाज को निरंतर मिलता है। इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

    शिविर के दौरान नालसा (Legal Services to Senior Citizens) Scheme, 2016, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007, निःशुल्क विधिक सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संपत्ति विवाद, उत्तराधिकार, वसीयत और भरण-पोषण संबंधी कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूक किया गया।

    प्रतिभागियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, वित्तीय धोखाधड़ी और सामाजिक उपेक्षा से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्हें जानकारी दी गई कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

    शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता एवं सुलह के माध्यम से विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ऐसी जागरूकता गतिविधियों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here