संस्कार शिविर के समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, श्रेष्ठीजनों का हुआ सम्मान
अलवर। श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर एवं श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई से संचालित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का समापन एवं सम्मान समारोह शनिवार को स्कीम नंबर-10 स्थित जैन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलवर सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिविरार्थियों ने भाग लिया।
समापन समारोह में सहायक आयकर आयुक्त, नई दिल्ली नमन जैन तथा संयुक्त निदेशक लोकल ऑडिट, जयपुर ऋतु जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर के अशोक जैन (घी वाले) एवं शिविर समन्वयक नरेन्द्र जैन (पीडब्ल्यूडी) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हीं बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात जैन समाज के पदाधिकारियों ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
संस्कार शिविर में धार्मिक मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने जैन श्रमण संस्कृति एवं धार्मिक संस्कारों के संरक्षण के लिए ऐसे शिक्षण शिविरों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा धार्मिक संस्कारों के विकास के लिए इस प्रकार के शिविर समय की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही समाज के श्रेष्ठीजनों का सम्मान भी किया गया। समारोह में अलवर शहर के अलावा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए शिविरार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


