स्काउट एंड गाइड फैलोशिप का मधुमेह और ब्लड प्रेशर जांच के साथ रथ यात्रा में प्याऊ लगाने का लिया निर्णय
अलवर। जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप (एसजीएफ) द्वारा माह के अंतिम रविवार को स्थानीय संघ कार्यालय, कंपनी बाग, अलवर में प्रातः भ्रमण के लिए आने वाले नागरिकों के लिए निःशुल्क मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं वजन जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आजीवन सदस्य जितेन्द्र गुप्ता के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई। शिविर में करीब 137 महिला एवं पुरुषों ने ब्लड प्रेशर, शुगर तथा वजन की जांच कराकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को नियमित जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया।
शिविर के उपरांत आयोजित जनरल बॉडी बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आमजन की सुविधा के लिए प्याऊ लगाकर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में राजस्थान काउंसिल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संरक्षक हरीश कालरा, जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भट्ट, उपाध्यक्ष लता रानी शर्मा, मंजू शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व सचिव रामप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गुप्ता, शंभू शर्मा, राजेंद्र अरोड़ा, प्रवीण शर्मा, बी.आर. निमेश, डॉ. अशोक जैन, आशा कालरा, प्रमिला गुप्ता, शकुन गुप्ता, कविता यादव सहित बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के सदस्यों ने सहयोग किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


