More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पंप ऑपरेटर पर हमला, लोहे की चाबी से की मारपीट

    अलवर में पंप ऑपरेटर पर हमला, लोहे की चाबी से की मारपीट

    सोनावा की डूंगरी में पंप ऑपरेटर पर हमला, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

    अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सोनावा की डूंगरी में जलदाय विभाग के एक पंप ऑपरेटर के साथ कथित रूप से शराब के नशे में धुत दो युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने पानी की लाइन का वाल्व खोलने वाली भारी लोहे की चाबी छीनकर कर्मचारी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    घायल पंप ऑपरेटर गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह सोनावा की डूंगरी स्थित पानी की टंकी की सफाई करा रहे थे। सफाई कार्य के दौरान पानी बहने पर दो युवक वहां पहुंचे और आरोप लगाने लगे कि उनकी ओर पानी क्यों फैलाया जा रहा है। उन्होंने युवकों को टंकी की सफाई की प्रक्रिया समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गाली-गलौज करने लगे और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने पानी की लाइन का वाल्व खोलने वाली भारी लोहे की चाबी छीन ली और उसी से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं।

    घटना के बाद गोविंद शर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले उपचार कराने और उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों के खिलाफ अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here