More
    Homeराजस्थानअलवरनियुक्ति: सुभाष बसवाला बने कांग्रेस SC प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों में...

    नियुक्ति: सुभाष बसवाला बने कांग्रेस SC प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

    टीकाराम जूली के सानिध्य में मिली जिम्मेदारी, नियुक्ति पर किया गया सम्मान

    अलवर। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली के सानिध्य में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जल्लाराम जाटव ने अलवर निवासी एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चंद बसवाला को SC प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

    पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति में सुभाष बसवाला को कर्मठ, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नियुक्ति के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मोती डूंगरी स्थित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय पर सुभाष बसवाला का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    इस अवसर पर सुभाष बसवाला ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं जिला अध्यक्ष जल्लाराम जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here