सेवा सम्मान समारोह में नेक कमाई फाउंडेशन सहित समाजसेवियों का सम्मान, तीन वर्षों में 352 कन्यादान सहित अनेक सेवा कार्यों की सराहना
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर नेक कमाई फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। संस्था को समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
संयोजक जितेंद्र गोयल ने बताया कि नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती एवं मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा के नेतृत्व में संस्था लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने पिछले तीन वर्षों में 352 कन्यादान कराने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामाजिक सहयोग और विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बनाई है।
इन उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए सेवा सम्मान समारोह में नेक कमाई फाउंडेशन की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले अन्य लोगों का भी हुआ सम्मान
समारोह में नेक कमाई फाउंडेशन की सदस्य अर्चना आमेरिया, समाजसेवी तारेश जोरवाल, श्वेता शर्मा, ऐनी सिंघल तथा दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय संचालित कर रही पायल प्रधान को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


