More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    खैरथल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बालिका विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठा

    खैरथल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) खैरथल-तिजारा के निर्देशन में सचिव अजीत कुड़ी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आनंद नगर, खैरथल में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

    इस अवसर पर सचिव अजीत कुड़ी ने छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक वर्ष अपने नाम से एक पौधा लगाने, उसकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

    विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता कुमारी ने विद्यालय में शिक्षकों के भारी अभाव की समस्या से सचिव को अवगत कराया और पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी।

    इस पर सचिव अजीत कुड़ी ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

    विद्यालय स्टाफ और छात्राओं की रही सहभागिता

    कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी सूरजभान कछवाहा एवं राहुल कुमार, प्रधानाचार्या अनिता कुमारी, ममता यादव, उपप्रधानाचार्या पूनम खत्री, हरेंद्र सिंह चौधरी, नीलम तिलवानी, सुरेश भारद्वाज सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here