More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, नाम की त्रुटि...

    कठूमर में ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, नाम की त्रुटि हुई दूर

    सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड में सुधार से प्यारेलाल को मिली तत्काल राहत, सरकारी योजनाओं की बाधा भी हुई समाप्त

    कठूमर। राजस्थान सरकार के “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” अभियान के तहत उपखंड क्षेत्र के ग्राम खोंखर में आयोजित शिविर एक ग्रामीण के लिए बड़ी राहत लेकर आया। राजस्व रिकॉर्ड में नाम और जाति की त्रुटि के कारण लंबे समय से परेशान ग्रामीण प्यारेलाल की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

    रिकॉर्ड की छोटी गलती बन गई थी बड़ी परेशानी

    ग्राम खोंखर निवासी प्यारेलाल के राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम “प्यारा” तथा जाति “जाटव” दर्ज थी, जबकि आधार कार्ड, जन आधार, पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों में उनका सही नाम “प्यारेलाल” एवं जाति “बैरवा” अंकित थी। इस विसंगति के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा भूमि संबंधी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

    शिविर में दस्तावेजों की जांच के बाद हुआ तत्काल सुधार

    प्यारेलाल ने राजीव गांधी सेवा केंद्र, ग्राम खोंखर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी श्याम सुंदर चैतीवाल तथा तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया।

    इसके बाद नायब तहसीलदार नीतू पारीक, कानूनगो बलराम मीना और पटवारी नीरज कुमार द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि राजस्व रिकॉर्ड में टाइपिंग त्रुटि के कारण नाम और जाति गलत दर्ज हो गई थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही रिकॉर्ड में संशोधन कर सही नाम “प्यारेलाल” तथा सही जाति “बैरवा” दर्ज कर दी गई।

    ग्रामीणों को मौके पर मिल रहा समाधान

    प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। शिविरों में मौके पर ही रिकॉर्ड संशोधन और अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे और उन्हें समय पर राहत मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here