More
    Homeदेशदेश के अधिकांश हिस्से में छाया मानसून, कई जगहों पर भारी बारिश

    देश के अधिकांश हिस्से में छाया मानसून, कई जगहों पर भारी बारिश

    नई दिल्ली। देश  के ज्‍यादातर राज्‍यों में मॉनसून  छा चुका है। इसके प्रभाव से देश के अलग-अलग इलाकों में कई जगह भारी बारिश हो रही है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार मॉनसून की रफ्तार तेज है और यह ज्‍यादातर राज्‍यों में समय से पहले ही दस्‍तक दे चुका है। मॉनसून के कारण समुद्र तटीय इलाकों से पहाड़ों और रेगिस्‍तान तक जमकर बारिश हो रही है। हालांकि दिल्‍ली को मॉनसून का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  का मानना है कि अगले 48 घंटे में मॉनसून दिल्‍ली में प्रवेश कर जाएगा। 
    वहीं उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में 21-26 जून 2025 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।22-23 जून को गुजरात क्षेत्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here