More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय को मिला Rotary Vocational Service Excellence Award

    पूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय को मिला Rotary Vocational Service Excellence Award

    समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व पार्षद का सम्मान, समारोह में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

    अलवर। समाजसेवा एवं अपने व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलवर के पूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय को Rotary Club of Alwar द्वारा प्रतिष्ठित “Rotary Vocational Service Excellence Award 2026-27” से सम्मानित किया गया।

    यह सम्मान शनिवार को होटल प्राइड प्रीमियर, कटी घाटी में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ़ अलवर के पदभार ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ़ अलवर की अध्यक्ष रोटेरियन नीलू जैन सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गौरी शंकर विजय को सम्मानित किया गया।

    सेवा कार्यों को देखते हुए हुआ चयन

    रोटरी क्लब ऑफ़ अलवर की ओर से बताया गया कि समाजहित, जनसेवा तथा अपने व्यावसायिक क्षेत्र में समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वर्ष 2026-27 के Vocational Service Excellence Award के लिए गौरी शंकर विजय का चयन किया गया।

    सम्मान से मिली नई प्रेरणा

    सम्मान प्राप्त करने के बाद गौरी शंकर विजय ने रोटरी क्लब ऑफ़ अलवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे जनहित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

    समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने गौरी शंकर विजय को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here